विदुर की नीतियाँ आज के जीवन के लिए 50 महान सूत्र- सुमन सिंह
सुमन सिंह (चेयरपर्सन-नाट्यदीप) महाभारत में हस्तिनापुर के महामंत्री महात्मा विदुर को धर्म, नीति, न्याय और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया है। उनके द्वारा दिए गए उपदेश “विदुर नीति” के नाम से प्रसिद्ध हैं, जो आज भी जीवन प्रबंधन, नेतृत्व, पारिवारिक संतुलन, समय प्रबंधन, नैतिकता और चरित्र निर्माण में अत्यंत उपयोगी माने जाते हैं। विदुर जी ने राजा धृतराष्ट्र को शासन, न्याय, मित्र-शत्रु की पहचान, क्रोध नियंत्रण, धन प्रबंधन, वाणी, चरित्र और धर्म के विषय में जो ज्ञान दिया, वही आज आधुनिक जीवन, प्रशासन, शिक्षा, संस्था संचालन और व्यक्तिगत सफलता के लिए प्रेरणा बन सकता है। इस लेख में विदुर नीति के 50 प्रमुख श्लोक, सरल हिन्दी अर्थ और वर्तमान जीवन में व्यवहारिक उपयोग प्रस्तुत किए गए हैं। भाग –1 : राजधर्म ,...